किसानों को मिलेगी बड़ी राहत! ओला, पाला, तूफान से इतने नुकसान पर मिलेगा मुआवजा ?

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में हुई ओलावृष्टि से नुकसान पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी का एक रुपए का भी नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई सरकार करेगी। नुकसान की जानकारी मिलते ही उन्होंने कलेक्टर को सर्वे के निर्देश दे दिए थे।

 

 

यह बात मुख्यमंत्री ने खजुराहो में कही। उनके इस बयान से प्रदेश के किसानों को नुकसान के बदले मुआवजा मिलने की उम्मीद जागी है। अभी तक शासन निश्चित नुकसान पर ही मुआवजा देती थी। लेकिन सीएम ने साफ कहा है कि अगर एक रुपए का भी नुकसान होगा तो उसकी भरपाई की जाएगी। सीएम मोहन यादव महाशिवरात्रि पर खजुराहो पहुंचे थे।

 

 

उन्होंने मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने मतंगेश्वर मंदिर में शिवलिंग के सामने बड़े नंदी की स्थापना की बात कही। भविष्य में मतंगेश्वर लोक बनाने का आश्वासन दिया। इसके पहले एयरपोर्ट पर उनका विधायकों समेत अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम का खजुराहो में पंद्रह दिन के भीतर यह तीसरा दौरा था। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार ओलावृष्टि,पाला, आंधी, तूफान और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा कब तक मिल पाता है।


By - sagartvnews
09-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.