मंत्री गोविंद राजपूत के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे अरुणोदय चौबे, कुछ ही देर में करेंगे बीजेपी ज्वाइन

 

सागर जिले की खुरई से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे का भाजपा में शामिल होना तय हो गया है वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय भोपाल पहुंच गए हैं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे कुछ देर के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे, दिग्गज कांग्रेस नेता के पार्टी छोड़ने से यह बड़ा झटका माना जा रहा है, arunodaya चौबे को कमलनाथ का बेहद करीबी माना जाता है, उनके भाजपा में शामिल होने पर कमलनाथ का भी बयान सामने आया है कमलनाथ ने कहा है कि दीपक जोशी पहले से भाजपा में थे अरुणोदय पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं

 

 खुरई सीट से कांग्रेस के विधायक रहे अरुणोदय चौबे विधानसभा चुनाव में खुरई सीट से मुख्य दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चुनाव के कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने खुरई में रक्षा राजपूत को प्रत्याशी बनाया था। इस लोकसभा चुनाव में अरुणोदय सागर सीट से कांग्रेस के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी उम्मीदवारी से कदम पीछे खींच लिए थे।

 

लोकसभा उम्मीदवारी से चौबे के सरेंडर किए जाने के बाद अब कांग्रेस को नए सिरे से सागर सीट पर मजबूत उम्मीदवार खोजने की चुनौती बढ़ गई है।


By - sagar tv news
11-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.