खजुराहो से दिल्ली 8 घंटे 40 में पहुंचेंगे पर्यटक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से हुई चालू

 

 

छतरपुर की जनता को मिली एक बड़ी नई सौगात से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो की खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन तक चलाई जाएगी। इससे छतरपुर की जनता को काफी लाभ होगा जैसे कि छतरपुर से दिल्ली जाने का सफल हुआ अब सुहाना वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से अब खजुराहो में आने वाले पर्यटक को भी सुविधा होने वाली है।

 

 

जिससे अब पर्यटक स्थल को भी बढ़ावा मिलेगा खजुराहो से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज दिल्ली से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी ठंडी देकर शुभारंभ किया। वही खजुराहो से चलकर जब वंदे भारत ट्रेन छतरपुर स्टेशन पर पहुंची। तो केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक और स्थानीय भाजपा नेताओं ने हरी झंडी देकर शुभारंभ किया और कहां की छतरपुर की जनता के लिए एक बड़ी सौगात मिली है।

 

 

 

वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए क्षेत्र की जनता भी पहुंची और यह ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी खींचने लगे। खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल मंगलवार को डेमो ट्रेन रवाना हुई. हालांकि नियमित सेवा 15 मार्च से शुरू हो सकती है. बता दें कि ऐसा पहली बार है जब इस बेल्ट में किसी हाई स्पीड ट्रेन को लाया गया है.

 

 

 

वहीं इस ट्रेन के हरी झंडी मिलने के बाद सीधे तौर पर खजुराहो आने वाले यात्रियों और विदेशी टूरिस्ट को फायदा होगा. शेड्यूल के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और रात 11.10 बजे दिल्ली हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. इधर, दिल्ली हजरत निजामुद्दीन से सुबह 6 बजे रवाना होगी जो दोपहर 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी. ये ट्रेन सोमवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी. वहीं इस ट्रेन का हर स्टेशन पर दो मिनट का हॉल्ट लेगी.


By - sagartvnews
12-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.