भाभी को गिफ्ट देते ही आई आफत, उत्साही देवर का पुलिस ने किया ऐसा हाल

 

छतरपुर में नई दुल्हन के स्वागत में गिफ्ट देना एक देवर को काफी महंगा पड़ गया है। देवर ने भाभी के हाथों में अलग तरह का गिफ्ट थमा दिया। भाभी भी उपहार देखकर सकपका गई। देवर ने अपना जलवा दिखाने गिफ्ट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। लगे हाथ पुलिस पीछे पड़ गई और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

दरअसल यह पूरा मामला ग्राम कतरवारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। यहां पर बड़े भाई की शादी हुई। दुल्हन घर आई तो देवर ने उसके हाथों में कट्टा थमा दिया। दुल्हन के हाथ में कट्टा देते फोटो खींचकर भी उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो पुलिस तक भी पहुंच गई। जैसे ही पुलिस उसे ढूंढते घर पहुंची तब तक वह भाग खड़ा हुआ।

 

 

 

पुलिस टीम लगातार उसके पीछे पड़ी। आखिरकार वह गांव में ही घूमते दिख गया। उसके ​कब्जे से 315 बोर का कट्टा और ​जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया पर फालोवर्स बढ़ाने और रिश्तेदारों में धाक जमाने के लिए भाभी को अवैध कट्टा देकर फोटो वायरल किए थे। आरोपी की उम्र 21 वर्ष है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।


By - sagartvnews
13-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.