दो की जगह शरीर में तीन किडनियां, एक दिन में पीना पड़ता है इतना पानी

 

हम सभी के शरीर में दो किडनियां काम करती हैं। लेकिन अगर किसी के शरीर में तीन किडनियां हों तो इसे आश्चर्य ही कहा जा सकता है। टीकमगढ़ शहर के कुमेदान मोहल्ला निवासी 64 साल के खलील मोहम्मद ऐसे लोगों में से एक हैं जो तीन किडनियां लेकर अपना जीवन आनंद के साथ बिता रहे हैं। इससे उन्हें नुकसान नहीं है।

 

 

 

वह अभी भी फुटबाल खेलते हैं। बस उन्हें सामान्य आदमी से कुछ ज्यादा पानी पीना पड़ता है। खलील मोहम्मद ने बताया कि जब वे 24 के थे तब एक बार फुटबाल खेलते समय पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टरों को दिखाया। तब किसी ने स्टोन तो किसी डॉक्टर ने कोई और समस्या होना बताया। उसी समय एक परिचित डॉक्टर के कहने पर झांसी जाकर जांच करवाई गई।

 

 

 

जांच रिपोर्ट में पता चला कि शरीर में दाएं तरफ दो और बाएं तरफ एक किडनी काम कर रही है। 21 साल की उम्र में मन पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने के बाद खलील अहमद ने 62 साल की उम्र तक नौकरी भी की और उन्हें आज भी कोई दिक्कत नहीं होती है। जहां आम लोगों को दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीने की हिदायत दी जाती है, ऐसे में उन्हें रोजाना 6 से 7 लीटर पानी पीना पड़ता है।

 

 

खलील मोहम्मद बताते हैं कि उनके फैमिली डॉक्टर स्व. डॉ. अनुराग जैन के साथ वह झांसी पहुंचे तो वहां पर डॉ. राज को चैक करवाया। तब उन्होंने अंत शिरा पाइलोग्राम (आईवीपी) की जांच करवाई, तब उसमें साफ हो गया कि उनके शरीर में तीन किडनी हैं। वह अभी भी आनंद के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी इसे अचंभा बताया है।


By - sagartvnews
13-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.