बीएसपी नेता मामले में पुलिस ने किया पर्दाफाश, मैरिज गार्डन के बाहर का यह है सच ?

 

छतरपुर में बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता के मर्डर के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था। सात लोगों ने मिलकर मर्डर की साजिश रची थी। सीसीटीवी कैमरे से मिले सुराग के बाद सीधी से एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसने घटनाक्रम की पूरा सच उगल दिया है। बताया जाता है कि महेंद्र गुप्ता की सीगौन निवासी एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी।

 

 

रुपयों के लेनदेन पर 25 साल पहले बुराई शुरू हुई थी। उसने पूरी योजना से 6 अन्य लोगों को मर्डर के लिए तैयार किया। एक कमरा किराए पर लेकर बीएसपी नेता के बारे में जानकारी जुटाना शुरू की। तीन आरोपियों को कमरा किराए पर दिलवाया गया। इसके बाद हर मूवमेंट पर नजर रखी गई। 4 मार्च की रात जैसे गुप्ता सागर रोड स्थित गजराज मैरिज हॉल से बाहर निकले तो तीन आरोपियों ने कट्टे से सीधा सिर पर गोली चला दी।

 

 

 

चार आरोपी पास में ही उनकी मदद के लिए खड़े थे। रास्ते पर आवागमन होता रहा और बेखौफ आरोपियों ने सरेराह घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी। एसपी अमित सांघी समेत अधिकारियों ने मौका मुआयना कर टीआई सिविल लाइन कमलेश साहू सहित चार थाना प्रभारियों की टीम खुलासे में लगाई थी।

 

 

 

आरोपियों पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अब फरार आरोपियों पर अलग से इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। एसपी अमित सांघी ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।


By - sagartvnews
15-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.