फोन पर बात करते हुए बाहर निकला था युवक, फिर मिली ऐसी खबर, परिजनों ने लगाए आरोप

 

प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। अब दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक के मर्डर का मामला सामने आया है। युवक घर से किसी से फोन पर बात करते हुए निकला था। थोड़ी ही देर में अर्धनग्न बॉडी सड़क किनारे मिली है। मामले को प्रेम—प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों ने तीन युवकों पर मर्डर का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

कोतवाली क्षेत्र के सिविल वार्ड क्रमांक 9 के खजरी मोहल्ले में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 18 साल के अंकेश राय की बॉडी सड़क पर अर्धनग्न हालत में दिखी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए और हर पहलू पर जांच की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की।

 

 

अंकेश के पिता लब्बू राय ने बताया कि उनका बेटा रात में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से रात 11 बजे लौट आया। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे किसी से वह फोन पर बात कर रहा था। बात करते हुए कब बाहर निकल गया हम लोग नहीं देख पाए। थोड़ी देर बाद उसके एक दोस्त ने मर्डर होने की सूचना दी। लब्बू राय ने तीन लोगों पर मर्डर करने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल तीनों की तलाश नहीं कर पाई है।

 

 

 

लोगों में चर्चा है कि अंकेश का मर्डर प्रेम-प्रसंग के चलते किया गया है। पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच एवं पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


By - sagartvnews
20-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.