सागर-मुन्ना की बात से नाराज था लोटन, आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला ?

 

खुलासा: इसलिए पटक दिया था पत्थर
पुलिस ने बताई रात की हकीकत ?

सागर-मुन्ना की बात से नाराज था लोटन, आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला ?

पथरिया में शनिवार की रात हुए मर्डर मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 55 वर्षीय मुन्ना अहिरवार का मर्डर उसके दोस्त लोटन लोधी ने ही किया था। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में उसने ही सिर पर पत्थर पटक दिए थे। पुलिस ने आरोपी लोटन को गिरफ्तार कर लिया है। बेइज्जती होने से वह बौखला गया था। आइए जानते हैं मर्डर की पूरी मिस्ट्री

पथरिया के सेमरा लोधी गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात मुन्ना अहिरवार की बॉडी कनारी रोड पर मिली थी। उसके सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया था। घटना के समय मुन्ना के परिजन आॅपरेशन को लेकर अस्पताल गए हुए थे। घरवालों ने परिवार के लोगों पर विवाद के बाद घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। पुलिस के सामने मर्डर खुलासे की चुनौती आ गई थी। एसडीओपी रघु केसरी और थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने मौका मुआयना कर एफएसएल और डॉग स्क्वाइड से जांच कराई थी। जांच के बाद पुलिस के बताया कि मर्डर की मुख्य वजह यह है कि लोटन लोधी एवं मृतक मुन्ना अहिरवार दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे। मृतक मुन्ना अहिरवार गांव में शराबखोरी, गलौज करता था। इसी कारण आपस में दोनों का विवाद हो गया। लड़ाई झगड़ा और झूमा झटकी भी हो गई। अपनी बेइज्जती के चलते आरोपी लोटन लोधी ने पत्थर से कुचल दिया था। आरोपी मृतक का मोबाइल लेकर भाग गया था। पुलिस की पड़ताल के बाद आरोपी से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।


By - sagar tv news
24-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.