खुद का वाहन नहीं है लेकिन 650 करोड़ की संप​त्ति के मालिक हैं पूर्व सीएम के बेटे नकुलनाथ।

 

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा होते ही प्रत्याशियों की संप​​त्ति का ब्योरा भी सामने आने लगा है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने भी मंगलवार को नामांकन पर्चा जमा किया है। इसमें उन्होंने अपनी संप​त्ति का जो ब्योरा दिया है उसे सुनकर आम आदमी के होश उड़ जाएंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे अरबपति हैं।

 

 

उनके पास 650 करोड़ रुपए रुपए की संपत्ति है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता को 12 लाख रुपए का कर्ज भी दे रखा है। हलफनामे के अनुसार कुल 649 करोड़ 52 लाख की प्रापर्टी है। उनकी पत्नी प्रिया नाथ के नाम पर 19ण् 20 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पिछले पांच साल में नकुलनाथ की कमाई में सबसे ज्यादा इजाफा 2019—20 में हुआ था। इस साल उनकी संपत्ति में 11 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई।

 

 

इसी दौरान उनके पिता मप्र के मुख्यमंत्री रहे। भारत के अलावा कांग्रेस नेता का बहरीन में भी बैंक खाता है। नकुल ने अपने पिता कमलनाथ को 12 लाख रुपये का कर्ज दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस जोड़े के पास कोई वाहन नहीं है। हलफनामे के अनुसार नकुल के पास 147.58 कैरेट के हीरे और नग हैं। उनके पास 1896 ग्राम सोने के आभूषण और 7.630 किलोग्राम चांदी भी है। आभूषणों की कुल कीमत 2.2 करोड़ रुपए है।

 

 

 

नकुल के पास 6.46 लाख रुपये की एक पेंटिंग भी है। वहीं उनकी पत्नी प्रिया के पास 881.31 कैरेट के हीरे-जवाहरात हैं, उनके पास 2.75 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हैं। कुल मिलाकर धन की देवी लक्ष्मी उन पर जमकर मेहरबान हैं। नकुलनाथ पिछले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा से सांसद चुने गए थे। भाजपा की आंधी में केवल नकुलनाथ ही कांग्रेस की सीट बचा पाए थे। हालांकि उस वक्त उनके पिता कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे। अब इस बार फिर से नकुलनाथ मैदान में हैं। अब देखना यह है कि अरबपति नकुलनाथ चुनाव में कितना दम दिखा पाते हैं।


By - sagartvnews
27-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.