खजुराहो सीट से बदला टिकट,मनोज यादव की जगह मीरा यादव को मैदान में उतारा

 

समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को टिकट दिया है। इससे पहले 30 मार्च को मनोज यादव को बतौर प्रत्याशी घोषित किया था। इसके दो दिन बाद उनका टिकट काटकर मीरा यादव को मैदान में उतारा है। मनोज यादव को मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

 

 

 

खजुराहो सीट पर मीरा यादव का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद वीडी शर्मा से होगा। बता दें कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। खजुराहो सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एमपी की 7 सीटों पर चुनाव होना है।

 

 

 

मनोज यादव का दूसरी बार टिकट कटा है। इससे पहले 2023 विधानसभा चुनाव में बिजावर से टिकट देने के बाद समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव का टिकट काट दिया था। उनकी जगह पूर्व विधायक रेखा यादव को मैदान में उतारा था। अब खजुराहो लोकसभा सीट से नाम घोषित करने के दो दिन बाद मीरा यादव को प्रत्याशी बना दिया गया।


By - sagartvnews
01-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.