नकुलनाथ को जिताने प्रियानाथ ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस छोड़ने वालों पर क्या बोलीं ?

 

छिंदवाड़ा का लोकसभा चुनाव दिनोंदिन दिलचस्प होता जा रहा है। नाथ परिवार पर राजनैतिक जमीन बचाने का संकट मंडरा रहा है। भाजपा पूरी ताकत से यह सीट जीतने की जुगत में लगी है। एक—एक कर कमलनाथ और उनके सहयोगियों को भाजपा में लाकर नाथ परिवार को अकेला करने के प्रयास जारी हैं। इस संकट से अपने पति नकुलनाथ और ससुर कमलनाथ को उबारने के लिए प्रियानाथ मैदान में उतर आई हैं।

 

 

जहां पति नकुलनाथ क्षेत्रीय मतदाताओं को रिझाने उपलब्धियां गिना रहे हैं। वह लोगों को भाजपा से सावधान रहने की नसीहत दे रहे हैं तो प्रियानाथ आधी आबादी महिलाओं से ​बहन-बेटी का रिश्ता निकाल रही हैं। वह जगह-जगह जाकर नाथ परिवार के चार दशक के रिश्तों को जीवंत बना रही हैं। वह हर जगह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं पर बयानबाजी जरूर करती हैं।

 

 

 

वह कहती हैं बड़ा दुख होता है हमने जिन्हें अपने परिवार का समझा वे अग्निपरीक्षा के समय छोड़कर चले गए। जनता हमारे साथ है। मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं। वह खास अंदाज में कहती हैं मैं आप सब के लिए लड़ूंगी। अब देखना यह है कि चुनावी बिसात में बाजी नाथ परिवार मारता है या भाजपा का संगठन जीत का झंडा गाड़ता है।


By - sagartvnews
03-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.