भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया असहाय, दिग्विजय सिंह को लेकर क्या कह गए वीडी शर्मा ?

 

राहुल सिंह का नामांकन जमा
वीडी शर्मा बोले कांग्रेस असहाय

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया असहाय, दिग्विजय सिंह को लेकर क्या कह गए वीडी शर्मा ?

दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना नामांकन जमा कर दिया है। नामांकन जमा करवाने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत बुंदेलखंड से जुड़े कई बड़े नेता भी कलेक्टर कार्यालय उनके साथ पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में असहाय हो गई है। जब दिग्विजय सिंह जैसे नेता रो रहे हैं वह कह रहें हैं कि वह कह रहे हैं कि मुझे जबरदस्ती भेजा गया है, मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी। जब उनके नेताओं के हालत खराब हैं तो दमोह प्रत्याशी का क्या होगा? खजुराहो में तो ये लोग मैदान छोड़कर भाग गए हैं। पूरे प्रदेश में इनके पास नेतृत्व नहीं बचा है। जनता ने इन्हें नकार दिया है। भाजपा के बूथ-बूथ पर लोग आएं और भाजपा ज्वाइन करें। 6 अप्रैल को करीब 1 लाख लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, जयंत मलैया समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।


By - sagar tv news
05-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.