बिना परमिट भर रखी थी 5 लाख रुपए की शराब, आबकारी विभाग ने जब्त की शराब की पेटियां

 

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
कलारी से 112 पेटी शराब जब्त

बिना परमिट भर रखी थी 5 लाख रुपए की शराब, आबकारी विभाग ने जब्त की शराब की पेटियां

लोकसभा चुनाव को लेकर शराब संबंधी सघन जांच अभियान जारी है। इसी क्रम दमोह में कंपोजिट शराब दुकान पथरिया बी में 112 पेटी अवैध मसाला शराब जब्त की गई है। सहायक आबकारी अधिकारी केपी गांधी के अनुसार पथरिया की दमोह रोड पर कंपोजिट मदिरा दुकान बी पर आबकारी की टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसमें परमिट का मिलान किया जिसमें दुकान के अंदर देशी मदिरा मसाला की 342 पेटी पाईं गईं। इसमें से केवल 230 पेटी के परमिट पाए गए। बकाया 112 पेटी के कोई दस्तावेज नहीं मिले। बिना परमिट शराब की जब्ती की गई है। शराब दुकान मां चंडी निर्माण कंपनी के नाम से है। जब्त हुई शराब की कीमत लगभग 5 लाख 60 हज़ार रुपए बताई जा रही है। मामले में कंपनी लाइसेंसी के विरुद्ध मामला कायम किया गया है। इसमें विधिवत प्रक्रिया चलेगी एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने समय दिया जाएगा।


By - sagar tv news
06-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.