बुलडोजर लेकर पहुंचा था सरकारी अमला, लोग बोले कांग्रेस के एजेंट बनकर आए हो, वापस लौटाया ?

 

छतरपुर में नगर पालिका, यातायात अमला और पुलिस संयुक्त रूप से रविवार को बाजार से व्यापारियों का अतिक्रमण हटाने निकला। शहर के चौक बाजार और राम गली बजरिया में अतिक्रमण विरोधी दल बुलडोजर लेकर पहुंच गया। व्यापारियों और सत्तापक्ष के नेताओं ने ऐसा दांव खेला कि अधिकारियों की सांसें फूल गईं।

 

 

भीड़ ने बुलडोजर को घेर लिया। इस दौरान एक सत्ताधारी पार्षद ने अधिकारियों पर आरोप लगाना शुरू कर दिए। पार्षद ने कहा कि जब सागर संभाग में कहीं भी अतिक्रमण नहीं हट रहा तो यहां क्यों हटाया जा रहा है। आप लोग कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहे हैं। यहां से अतिक्रमण हटवाकर भाजपा को लोकसभा चुनाव हरवाना चाहते हो।

 

 

अधिकारियों ने सफाई दी कि ऐसा नहीं है लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। गहमागहमी का माहौल देख अधिकारियों ने बैरंग लौटने में ही भलाई समझी। दरअसल अतिक्रमण अमले में पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल भी नहीं था। आधी—अधूरी तैयारियों से पहुंचे अधिकारियों को भीड़ ने हड़का दिया।

 

 

 

इससे सभी को वापस लौटना पड़ा। सीएमओ माधुरी शर्मा और यातायात थाना प्रभारी साकेत बृहस्पति की भीड़ के सामने एक न चली। प्रशासन की इस रस्मअदायगी कार्रवाई से कई तरह के सवाल खड़े होते दिख रहे हैं। शहर में इस बता की चर्चा है कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाना था तो बुलडोजर लेकर गए ही क्यों थे। क्या प्रशासन अब व्यापारियों से पूछकर कार्रवाई करेगा। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन अपनी साख कैसे बचाता है और शहरवासियों को अतिक्रमण से कैसे मुक्ति दिलाता है।


By - sagartvnews
07-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.