पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया गद्दार? बोले उम्र हो गई अब आराम करने दो

 

चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के बयानों में धार आ जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी छिंदवाड़ा पहुंचकर पूर्व सीएम कमलनाथ को जनता से गद्दारी करने वाला बताया। मंच से कहा जनता माफ नहीं करेगी। शिवराज सिंह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम धनोरा पहुंचे थे।

 

 

 

यहां उन्होंने जनता से कहा क्या मिलेगा कांग्रेस को वोट देकर? कांग्रेस बची कहां ना ढोल में ना मंदरिया में, कांग्रेस को काम करना नहीं आता। उनके सारे नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। विधायक कमलेश शाह के भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि बड़ी देर भई नंदलाला। लेकिन अब सही जगह आए हो। वो कह रहे कमलेश शाह—शाह गद्दार है, गदृदार है। गदृदारी तो तुमने की है कमलनाथ। इस क्षेत्र की जनता के साथ।

 

 

 

आदिवासी समाज के चुने हुए विधायक का अपमान करने वालों को समाज कभी माफ नहीं करेगा। जब तक उनके पीछे लगे रहे तब तक सब ठीक था। जैसे ही छोड़ा तो गदृदार हो गए। इनके बेटे नकुलनाथ के साथ लगे रहते तो सही थे। तुम काम करते क्यो छोडकर जाते कमलेश, तुमने काम ही नहीं किया तो क्या करेंगे तुम्हारे पीछे घूमते रहे जिंदगी भर, इसीलिये कमलेश ने कांग्रेस छोड़ी ओर भारतीय जनता पार्टी में आये में उनका ओर उनके सभी साथियो का ह्रदय से स्वागत करता हुं।

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी परिवार आपकी सेवा करते रहेगा आइए हम सब संकल्प ले यही समय है सही समय है कांग्रेस से पीछा छुड़ा लो और क़मलनाथ जी को आराम करने दो, बहुत दिन हो गए उनको रेस्ट करने दो भगवान उनको लम्बी आयु दे। पूर्व सीएम छिंदवाड़ा लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का प्रचार करने पहुंचे। जहां उन्होंने कमलनाथ और कांग्रेस पर चुभने वाले बयान छोड़े।


By - sagartvnews
09-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.