कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने इस्तीफे में लिखा ठेका पद्धिति पर चल रही पार्टी, वफादारों की जरूरत नहीं ?

 

कांग्रेस में मची भगदड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। चारों ओर से पार्टी छोड़ने की ही खबरे आ रही हैं। अब फिर रतलाम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। लोकसभा मतदान के पहले ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

 

 

उन्होंने अन्य समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के समझ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सीएम ने सभी का पार्टी का स्वागत किया। कैलाश पटेल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह और उनका परिवार 75 साल से कांग्रेस की सेवा में लगे रहे।

 

 

लेकिन प्रदेश कांग्रेस द्वारा लगातार असहयोग किया गया। जिला संगठन को महत्व नहीं दिया गया। यहां ईमानदार और वफादार कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं बची है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला संगठन को ठेका पद्धिति से चलाए जाने के विरोध में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हैं।

 

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस छोड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं के गले में भाजपा का अंगवस्त्र पहनाया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही युवक कांग्रेस से विक्रांत भूरिया ने इस्तीफा दिया था। उनके पीछे ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा कांग्रेस की लगातार पतली हो रही हालत की ओर इशारा कर रहा है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करने क्या कदम उठाती है।

 

 


By - sagar tv news
11-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.