भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को चुनौती देंगे आरबी प्रजापति, जानिए राजनीति के नए समीकरण

 

खजुराहो में सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द होने के बाद एक तरह से भाजपा के सामने मैदान खाली हो गया था। कांग्रेस ने सपा से गठबंधन के तहत यह सीट छोड़ दी थी। पार्टी ने इस पर कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था। इंडिया गठबंधन की ओर से सपा की ओर से पूर्व विधायक मीरा यादव को टिकट दिया गया था। लेकिन फार्म में त्रुटि की वजह से उनका नामांकन ही रद्द हो गया। हालां​कि विपक्षी दल शुरू से ही यहां किसी अन्य प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कहता रहा है।

 

 

अब इंडिया गठबंधन की ओर से आरबी प्रजापति सहमति बनी है। कांग्रेस ने समर्थन का पत्र भी जारी कर दिया है। प्रजापति ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी की ओर से प्रत्याशी हैं। अब राजा भैया आरबी प्रजापति भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा को सीधे टक्कर देंगे। जिसमें उन्हें सभी विपक्षी पार्टियों का सहयोग मिलेगा, इसलिए अब यह लोकसभ सीट और ज्यादा हॉट होने वाली है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी ने प्रजापति के समर्थन की बात कही है।

 

 

 

वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा है कि यहां कांग्रेस और सपा के बड़े नेता प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि खजुराहो में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त सभा का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही कई और बड़े नेता इस सीट में प्रचार करने के लिए जाएंगे। फिलहाल कांग्रेस के समर्थन का लेटर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जारी किया है। अब देखना यह है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को इंडिया गठबंधन की ओर से आरबी प्रजापति कैसी टक्कर देते हैं।


By - sagartvnews
15-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.