घर में था लगुन कार्यक्रम, सौदा करने आए युवक का चार लोगों ने रोका रास्ता, फिर इस हाल में मिला

 

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक की बॉडी रेलवे लाइन पर मिली है। परिजनों का आरोप है कि वह चचेरे भाई के साथ सौदा करने बाजार गया था। जहां चार आरोपियों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों से मारपीट कर युवक का मर्डर कर दिया। इसके बाद बॉडी को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक जमुनिया निवासी 28 वर्षीय कामेश पिता धनीराम गौंड अपने चचेरे भाई नरेश गौंड के साथ बाजार से सामान खरीदने पथरिया आया था। बाद में उसकी बॉडी रेलवे पटरी पर पाई गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार मौका स्थल पहुंचे। इसके बाद थाने में घटना से संबंधित शिकायत की। कामेश के चाचा भारत गौंड ने बताया कि कामेश और नरेश पथरिया सौदा लेने के लिए आए थे।

 

 

आज घर में कामेश के छोटे भाई का लगुन कार्यक्रम था। सामान खरीदकर जब वह वापस जा रहा था तभी भरत चौधरी और उसके अन्य साथियों ने मेरे भतीजे को रोक लिया। चारो ने मिलकर कामेश और नरेश के साथ मारपीट की। इसके बाद कामेश की जान ले ली। वह नरेश की भी जान लेने वाले थे लेकिन वह उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। अभी भी उसके पूरे शरीर पर मारपीट के निशान हैं। आरोपियों ने ही कामेश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के चचेरे भाई नरेश गौंड ने बताया कि पथरिया से घर वापिस लौट रहे थे। सागर रोड पर धर्मकांटे के समीप भरत चौधरी ने अपने तीन साथियों के साथ रोका और मृतक कामेश और मुझे मारपीट की। और कामेश को जान से मार दिया। और मुझे से जान से करने का बोलने लगे तो मैंने मौका देखकर भाग गया। कामेश की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

 

परिजन आरोपियों के खिलाफ नामजद 302 का प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं जबकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीआई सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि बॉडी का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews
17-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.