बगाज माता सिद्ध शक्तिपीठ दरबार में लगा मेला, लाखों लोगों ने जवारे चढ़ाए, जानिए क्यों प्रसिद्ध है मंदिर ?

 

देश में चारों ओर नवरात्रि पर्व की धूम मची है। बुन्देलखण्ड के टीकमगढ़ में भी प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मन्दिर पर मेला लगा हुआ है। यहां जवारे चढ़ाने के लिए लाखों भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। मान्यता है कि इस मंदिर में जहरीले कीड़ों और वाधाओं से सताए लोग ठीक होते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद बाद नवरात्र में जवारे चढ़ाए जाते हैं। तीन दिन तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहता है। मंदिर में एक साथ डेढ़ लाख लोगों के एक बार में रुकने का इंतजाम है।

 

 


बगाज माता मंदिर को सिद्ध शक्ति पीठ के रूप में मान्यता मिली है। मां बगाज माता मन्दिर मेें विद्या की देवी सरस्वती जी की प्रतिमा विराज मान
है। मां बागेश्वरी देवी का आशीर्वाद पाने जहरीले जीव-जन्तुओं जैसे सांप, गोहेेेरा, बिच्छू, पागल कुत्ते के काटने वाले लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं। कहा जाता है कि पीड़ित लोग मन्दिर परिसर में परिक्रमा लगाते ही ठीक हो जाते हैं।

 

 

जिन लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वह यहां आकर पूजन एवं जवारे चढ़ाते हैं। लोग अपने घर, गांव, शहर में नवरात्र शुरू होते ही जवारे लगाते हैं। इसके बाद अष्टमी, नवमीं पर यहां जवारे लाकर माता के चरणों में अर्पित करते हैं। टीकमगढ़ जिले के अलावा छतरपुर, सागर, पन्ना, ​ललितपुर, झांसी समेत अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं। माता के दरबार में बधाई भी होती है। चैत्र नवरात्र होने से फिलहाल यहां मेला लगा हुआ है। जिसमें भक्ति के साथ श्रद्धालु खरीदी कर रहे हैं।

 



वीओ-लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें पहले से मोर्चा संभाल लेती हैं। पुलिस के 200 जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। राजस्व विभाग समेत अन्य विभागों से भी 100 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर जुटे हैं। बताया जाता है कि अभी तक डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पार्किंग समेत व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।

 

 


By - sagartvnews
17-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.