सागर में BJP प्रत्याशी के पति समेत साढ़े 77 लाख का कर्ज,स्वयं के पास वाहन नहीं | sagar tv news |

 

सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े ने गुरुवार को अपना नामांकन जमा कर दिया है। नामांकन जमा करने के साथ ही उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश किया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के पास 14.53 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 62.04 लाख रुपए की चल संपत्ति है तो 13.91 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसके साथ पति के साथ मिलाकर उन पर 77.48 लाख रुपए का लोन भी है। इसके अलावा उनके पास कोई वाहन नहीं है। जबकि उनके पति के पास दो लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत 24.50 लाख रुपए बताई है।

 

 

उन्होंने अपने अविभाजित परिवार के नाम पर 5 अन्य वाहन होने की जानकारी भी दी है। जिसमें एक ट्रक भी शामिल है। इन वाहनों की कीमत 1 करोड़ 78 लाख रुपए बताई गई है। यानी वानखेड़े परिवार के पास वाहनों की एक लंबी रेंज है। इनमें मशीनरी वाहन के साथ मालवाहक जैसे वाहन भी शामिल हैं। नवरात्र के मुहूर्त के चलते डॉ. वानखेड़े ने सोमवार को अपना पहला नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए सीएम के साथ दूसरा नामांकन जमा किया है।

 

 

20 तोला सोना, 2 किलो चांदी के आभूषण
प्रत्याशी वानखेड़े के पास 20 तोला सोने के आभूषण है। जिसका अनुमानित मूल्य उन्होंने 12 लाख रुपए बताया है। यह सोना पैतृक व भेंट स्वरूप मिलना बताया है। इसके साथ ही उनके पास दो किलो चांदी के आभूषण भी हैं। जिनका अनुमानित मूल्य 1.30 लाख रुपए होना बताया गया है। उनके पास एक डायमंड का सेट है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई है। उनके पति के पास स्वयं के खरीदे 3 लाख रुपए कीमत के 5 तोला सोने के आभूषण हैं। जबकि उनके बेटे के पास सोने, चांदी के किसी तरह के आभूषण नहीं हैं।

 

 

पति के पास 84.94 लाख तो बेट के पास 50 हजार की संपत्ति
भाजपा प्रत्याशी लता के पति नंदकिशोर वानखेड़े के पास 31.79 लाख रुपए की चल संपत्ति है। जबकि 53.14 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर 20.83 लाख रुपए का लोन भी बकाया है। जबकि पत्नी के साथ 77.48 लाख रुपए के संयुक्त लोन में बकायादार हैं। दोनों के संयुक्त खाते में भी 73846 रुपए हैं। उनके बेटे के पास 50 हजार 615 रुपए की चल संपत्ति ही है। बेटे के पास अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। यानी बेटे और पति के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी के पास ज्यादा चल और अचल संपत्ति है।

 

 

चल संपत्ति: प्रत्याशी लता के पास 1.20 लाख, उनके पति नंदकिशोर वानखेड़े के पास 2.10 लाख रुपए कैश इन हैंड हैं। निर्वाचन खाता में 39 लाख 99 हजार रुपए हैं। बचत और बीमा पॉलिसियों में भी वानखेड़े करीब ढाई लाख रुपए का निवेश किए हुए हैं। उनके पास कोई भी वाहन नहीं। उनके पति के नाम एक सफारी और एक फॉर्चूनर गाड़ी है। वानखेड़े और उनके पति पर 77 लाख 48 हजार कर्ज है।

 

 

अचल संपत्ति: लता वानखेड़े ने अपना व्यवसाय कृषि और गार्डन का संचालन बताया है। साथ ही उनकी एक फर्म भी है, जो आय का स्त्रोत है। स्वअर्जित संपत्तियों और विकास कार्यों के बाद उनकी संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 13 करोड़ 91 लाख रुपए बताया गया है।

 

 


By - sagartvnews
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.