खनिज विभाग ने रेत से भरी ट्राली पकड़ी, महिला बोली घर से उठाया ट्रैक्टर,अधिकारियों पर लगाए आरोप |

 

छतरपुर में खनिज विभाग की कार्रवाई विवादों से घिर गई है। खनिज विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रहवासी इलाके से जब्त किया था। खनिज अमला ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक महिला ने ट्रैक्टर पर चढ़कर कर्मचारियों को नीचे उतार दिया। महिला का कहना था कि घर में शौचालय बन रहा था। इसलिए रेत बुलाई थी।

 

 

अधिकारी 20 हजार रुपए रिश्वत में मांग रहे थे। नहीं दिए तो घर के बाहर से ट्रैक्टर उठा लाए। मेरी बेटी की शादी है, इसलिए मैं शौचालय बनवा रही थी। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सटई रोड पर खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन को लेकर कार्रवाई की थी।

 

 

 

इसमें एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया था। जैसे ही सुनीता तिवारी को ट्रैक्टर ले जाने का पता चला तो विरोध शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। खनिज विभाग के अधिकारी ट्रैक्टर छोड़कर आ गए फिर महिला समेत परिजनों को सिविल लाइन थाने बुलाया गया। तीनों पर मामला भी दर्ज कर लिया।

 

 

 

 

महिला सुनीता तिवारी का आरोप था कि खनिज अधिकारी ने 20 हजार रुपए मांगे थे। मैंने नहीं दिए तो मेरा ट्रैक्टर उठवा लिया जबकि वहीं दूसरे ट्रैक्टर भी रखे थे उनसे पैसे मिल गए तो कोई कार्रवाई नहीं की। मेरे घर में शौचालय नहीं था। बेटी की शादी होने से मैं शौचालय बनवा रही थी। अभी भी देख सकते हैं घर में काम चल रहा है।

 

 

 

 

इसलिए रेत बुलाई थी। अधिकारी ट्राली ला रहे थे तो मैंने पूछा तो गाली—गलौज करने लगे। मुझे थाने में लाकर बिठा लिया। रिश्वत न देने पर मुझे परेशान किया जा रहा है। इस मामले में टीआई बाल्मीक चौबे ने बताया जप्त ट्रैक्टर छुड़ा ले जाने पर सुनीता तिवारी, संजय नगाइच, मोहित तिवारी पर एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

 


By - sagar tv news
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.