स्ट्रांग रूम में चाक-चौबंद व्यवस्था में ईवीएम, कांग्रेस को गड़बड़ी की आशंका

 

लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद टीकमगढ़ के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप है कि कैमरे बंद कर ईवीएम मशीनों में हेराफेरी की सकती है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि व्यवस्था चाक—चौबंद है। पुलिस के अलावा प्रत्याशियों को भी एलईडी से लोकेशन देखने की व्यवस्था है। यहां 24 घंटे बैठकर एजेंट नजर रख रहे हैं।

 

 

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पंकज अहिरवार की ओर से आशंका जाहिर की है की टीकमगढ़ लोकसभा के स्ट्रांग रूम में वाहर लगी एलईडी बंद होने से गड़बड़ी की आशंका लग रही है। बीच में 5 से 6 घंटे एलईडी बंद रही थी। ऐजेंट ने मुझे जानकारी दी थी। कलेक्टर से बात की तो उनका कहना था कि टेक्निकल इश्यू था। हमारा सवाल है कि जब पांच दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए फिर गड़बड़ी क्यों हो रही है।

 

 

भाजपा कम वोट मिलने से बौखलाई है। उनकी सत्ता है। ऐसे में गड़बड़ी हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और टीकमगढ़ लोकसभा के मीडिया प्रभारी बनाये गये अवनीश बुंदेला ने भी आशंका जाहिर की। हालांकि प्रशासन का दावा है कि 24 घंटे निष्पक्ष रूप से सुरक्षा की जा रही है। टीकमगढ़ कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी अवधेश शर्मा ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग में ईवीएम मशीन को रखा गया है और सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

 

 

सीसीटीवी कैमरे में ऑपरेटिंग के लिए बैटरी इन्वर्टर एवं जनरेटर की व्यवस्था की गई है कि किसी प्रकार से कैमरे बंद ना हो और 24 घंटे 7 दिन निगरानी की जा रही है। दिन में दो बार मेरे द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है। सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि यहां पर टैंट लगा हुआ है। हमारे साथ पार्टियों के प्रत्याशियों के एजेंट बैठे हैं। गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं है। सीसीटीवी कैमरा आॅपरेटर रवि झा का कहना है कि ​सीसीटीवी कैमरों के सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं है। वैसे कांग्रेस द्वारा ईवीएम और प्रशासनिक मशीनरी पर आरोप लगाना आम बात है। यहां भी ऐसे ही आरोप लगाए गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन आशंकाओं को कैसे दूर करता है।


By - sagartvnews
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.