सागर में जीतू पटवारी के बयान पर BJP प्रत्याशी लता वानखेड़े बोल गई ये बड़ी बात | sagar tv news |

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। उनके इस बयान का विरोध प्रदेश भर में शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के विवादित बयान पर शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके इस बयान की मैं घोर निंदा करती हूं। महिलाओं के प्रति इस तरह की विकृत मानसिकता कांग्रेस की ही हो सकती है।

 

 

 

 

इतना घिनौना बयान देकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह महिलाओं के कितने विरोधी हैं। इस तरह से किसी महिला को अपमानित करना, इसके लिए पूरा नारी समाज निंदा करता है और उनको आगाह करता है कि वह समस्त नारी समाज से माफी मांगें। वरना अच्छा नहीं होगा। मैं तो एक ही बात कहूंगी... छेड़ना मेरे स्वामिमान को सिर पर उठा लूंगी आसमान को, माना कि देखने में शक्ति तुम्हारे पास है मगर ये मत भूलना कि मैंने ही जन्मा है नर शक्तिमान को।
पूर्व विधायक ने प्रियंका गांधी से किया सवाल?

 

 

 

 

वहीं पूर्व विधायक पारुल साहू ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह की भाषा का उपयोग इमरती देवी के लिए किया है। बहुत ही शर्मनाक है। मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहती हूं कि क्या वह इस तरह की भाषा का समर्थन करती हैं।

 

 

 

 

 


By - sagartvnews
04-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.