नाबालिग से बात करता था युवक, किसी और से बात करने की शंका पर उठाया ऐसा कदम, जानिए क्या है मामला ?

 

टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के रमपुरा रसीला खिरक में मिली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की बॉडी मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करने में सफलता पा ली है। उसकी जान लेने वाले कथित प्रेमी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किसी से बात करने की शंका पर आरोपी ने लाठी से पीटकर उसकी जान ली थी। गुमराह करने के लिए बॉडी को दूसरी जगह फेंक दिया था। जानकारी के मुताबिक 28 अप्रैल को थाना पलेरा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रमपुरा रसीला खिरक में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की बॉडी खेत में पड़ी हुई है।

 

 

पीएम में शरीर पर मिलीं चोटों के आधार पर धारा 302 का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एफएसएल टीम, साइबर सेल, एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पाया गया कि अवध प्रसाद पिता सुखदीन यादव उम्र 34 साल द्वारा घटना कारित की गई है। गठित पुलिस टीम ने मुखविर की सूचना एवं अन्य जानकारी के आधार पर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर पूरा घटना क्रम उगल दिया। इसके बाद घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किये गए।

 

 

 

आरोपी ने बताया कि उसके और नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोपी को नाबालिग के अन्य पुरुषों से भी संपर्क होने का शक था। इस पर आरोपी ने 27—28 अप्रैल की दरम्यानी रात फोन कर मिलने के लिए घर के बाहर कुछ दूरी पर बुलाया। जहां से उसे लेकर मुख्य घटना स्थल नर्सरी पहुंचा। इसी स्थान पर नाबालिग और आरोपी के बीच अन्य पुरुषों के संबंध होने को लेकर वाद विवाद हुआ।

 

 

 

इस पर आरोपी अवध यादव ने उसे लाठी—डंडों से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोटें आने से नाबालिग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जहां से आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी को बुलाकर मोटरसाईकिल से नाबालिग को रसीला खिरक के पास फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर साक्ष्य छिपाने का मामला भी दर्ज किया गया है।


By - sagaetvnews
04-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.