सागर-16 घंटे पहले कर रही थी गुड्डू राजा का प्रचार कर रही थी निर्मला सप्रे,अब अचानक भाजपा में शामिल

 

16 घंटा पहले तक कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला का प्रचार कर रही कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली। निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और दो बार की विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही निर्मला सुप्रीम ने सभी को चौंकाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष राहतगढ में भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली। निर्मला ने दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था पहले चुनाव में वह महेश राय भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी से हारी थी 10 साल बाद फिर उनका मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी महेश राय से हुआ इसमें उन्हें जीत मिली। इसके पहले वह बीना नगर पालिका के अध्यक्ष का भी चुनाव लड़ चुका है,

 

 

 

 

 

 

 

निर्मला सप्रे की अचानक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से भाजपा नेताओं सहित कांग्रेस के नेता भी आश्चर्यचकित रह गए। रविवार सुबह तक निर्मला सप्रे की भाजपा में जाने की खबर ना तो स्थानीय पदाधिकारी को थी और ना ही कांग्रेस नेताओं को। सीएम की सभा के दौरान ही एकाएक सभी को जानकारी मिली। माना जा रहा है इस उथल-पुथल में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की हो सकती है। कांग्रेस विधायक की भाजपा में जाने के साथी यह भी लगभग तय हो गया कि बिना विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर चुनाव होगा।

 

 

 

 

 

 

 


By - sagaetvnews
05-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.