मोमोज खाने के बाद कई बच्चों के बीमार होने की मिली थी शिकायत,चटनी सही कई सेंपल जप्त
मोमोज खाने के बाद कई बच्चों के बीमार होने की मिली थी शिकायत,चटनी सही कई सेंपल जप्त
चायनीज फास्टफूड,मोमोज सेंटर पर
खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
पन्ना जिले में लगातार चायनीज फास्ट फूड और मोमोज आदि का सेवन कर बच्चों के बीमार होने के मामले सामने आ रहे है। जिसकी शिकायत के बाद कुम्भकर्णी नींद में जगा खाद्य विभाग जागा और पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बादशाह साईं चौराहे के पास किराए से रहकर चायनीज फास्ट फूड और मोमोज बेंच रहे। नेपाल के कुछ युवक के यहां छापामार कार्यवाही की जहां से खाद्य विभाग की टीम ने कच्चे मोमोज और उनमें इस्तेमाल होने वाली चटनी को जप्त कर उनके सेम्पल लिए। जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा लेब भेजा जाएगा। वहीं खाद्य विभाग की इस कार्यवाही के बाद नगर में चायनीज फास्टफूड बेंचने वालों में हड़कंप मच गया।
बतादें की लगातार जिले में चायनीज फास्ट फूड और मोमोस खाने से बच्चो के गंभीर बीमार होने के मामले सामने आ रहे थे। जिसकी शिकायत भी खाद्य विभाग और सीएम हेल्पलाइन में कई गई थी। जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की और मोमोज और चटनी के सेम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए लेब भेजा। खाद्य निरीक्षण ने जानकारी देते हुए बताया यह युवक अपने आपको नेपाल का रहने वाला बता रहे है। जो लगभग 2 सालो से यहां रहकर चायनीज फास्ट फूड और मोमोज बेंचा करते थे जिनके पास कोई भी पंजीयन भी नही पाया गया।