पूर्व मंत्री कुसमरिया के बेटे ने फ्री में शराब मांगी,युवक ने बना लिए वीडियो और फिर...

 

एमपी के दमोह से इस वक़्त की बड़ी खबर है जहां सूबे के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भाजपा के दिग्गज नेता डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के बेटे रामू कुसमरिया का वीडियो वायरल हुआ है इस वीडियो में रामू शराब दुकान में उत्पात मचाते नजर आ रहे है। इस मामले में शराब दुकान संचालक ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। मामला कल रात यानी शुक्रवार की रात का है जब पूर्व मंत्री के बेटे रामु कुसमरिया देहात थानां की नरसिहगढ़ पुलिस चौकी के तहत आने वाली चंपत पिपरिया शराब दुकान में उत्पात करते कैमरे में कैद हुए हैं।

 

 

 

दरअसल रामू रात के वक़्त चंपत पिपरिया शराब दुकान में अपने साथियों के साथ पहुंचे और उन्होंने पहले गाली गलौच की और फिर शराब दुकान का गेट खुलवाकर वो दुकान के अंदर गए जहां गद्दीदार की कुर्सी पर बैठकर वो दुकान चलाने की बात करते रहे, इस बीच कुछ शराब के ग्राहक भी आये जिनसे भी रामू ने बातचीत की। इसी बीच बाहर खड़े रामू के साथियो ने देखा कि शराब दुकान का एक कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो उसने रामू को बताया जिस पर गुस्साए कुसमरिया दुकान का गेट खोलकर बाहर आये और फिर वीडियो बनाने वाले कर्मचारी के साथ उन्होंने मारपीट की।

 

 

 

इतना ही नही एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि रामू ने एक कांच की बॉटल फोड़ी और फिर कर्मचारी को धमकाया गालिया भी दी। ये सब शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, ये कैमरे साउंड वाले केमरे हैं लिहाजा शराब दुकान के अंदर और बाहर वीडियो के साथ पूरा ऑडियो भी रिकार्ड हुआ है। प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रखने वाले डॉ रामकृष्ण कुसमरिया मौज़ूदा दौर में भाजपा के सबसे उम्र दराज नेता है , 81 साल के कुसमरिया पांच बार सांसद चार बार विधायक , शिवराज सरकार में कृषि मंत्री रहने के साथ बून्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं। सूबे में डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहली नियुक्ति राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में डॉ रामकृष्ण कुसमरिया की ही की थी। फिलहाल देर रात ही शराब दुकान के संचालक में एक शिकायती पत्र नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी को दिया है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज के साथ वीडियो भी दिए है जिस पर पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात पुलिस कह रही है।


By - sagaetvnews
18-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.