बुलडोजर से प्रशासन ने हटा अतिक्रमण लोगों में आपस में ठानी | sagar tv news |

 

एमपी के दमोह से बड़ी ख़बर है जहां एक प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान जमकर विवाद हुआ लोगो मे आपस मे लात घुसे चले तो पत्थर भी बरसे। हालातो को काबू में करने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बल यहाँ तैनात करना पड़ा वही प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए । दरअसल इन दिनों दमोह शहर में अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मुहिम चल रही है, प्रशासन का बुलडोजर शहर के बाजारों में फैले अतिक्रमण को हटाने का काम कर रहा है।

 

 

 

 

सोमवार की शाम शहर के स्टेशन चौराहे से तीन गुल्ली मार्ग पर बुलडोजर अतिक्रमण गिरा रहा था इसी बीच लोगो मे विवाद हो गया, इस विवाद की वजह थी कि अधिकारियों ने कुछ पक्के निर्माण को गिराने की बजाए अतिक्रमणकारी को एक दिन का वक़्त दे दिया कि वो खुद गिरा ले जबकि उसके ठीक बाजू वाला अतिक्रमण गिरा दिया गया।

 

 

 

इस बात को लेकर अधिकारियों से बहस बाजी चल रही थी और अचानक दोनो पक्ष आपस मे भिड़ गए। फिर क्या था जमकर बबाल खड़ा हो गया, सड़क पर ही लात घुसे चलने लगे और फिर आसपास पड़े पत्थर भी बरसने लगे। जो पुलिस बल मौके पर था उसने स्थिति संभालने की कोशिश की और फिर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी यहाँ तैनात किए गए हैं और हालातो पर काबू पाया गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि नियमगत कब्जे हटाये जा रहे हैं जिसे लेकर लोगो मे आपस मे विवाद के हालात बने फिलहाल शांति है और किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नही की हैं।

 

 

 


By - sagar tv news
22-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.