फिल्म कुहू हुई ओटीटी पर रिलीज,फिल्म की मुंबई और दमोह में हुई है शूटिंग

 

फिल्म कुहू हुई ओटीटी पर रिलीज,फिल्म की मुंबई और दमोह में हुई है शूटिंग

फिल्म कुहू ओटीटी और रिलीज
मुंबई और दमोह में हुई है शूटिंग

महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बात बड़े-बड़े मंचों से की जाती है। पर क्या महिलाओं को वाकई में बराबरी का दर्जा मिल चुका है। या सिर्फ कानून में महिलाओं को ये दर्जा मिला है समाज की सोच और और हकीकत में मंजर कुछ और है। इन्हीं सब विषयों पर प्रकाश डालती एक फिल्म कुहूजो आज ओटीटी प्लेटफॉर्म शॉर्टफण्डली पर रिलीज हुई है। दरअसल एमपी के दमोह में बुंदेलखंड में फिल्म इंडस्ट्री को मूर्ति देने में लगे फ़िल्म निर्माता रश्मि जेता द्वारा एक नई फिल्म कुहू जो की एक विद्रोही लड़की की कहानी है बनाई गई है। यह फिल्म रिलीज हुई है उम्मीद जताई जा रही है कि यह पुराने सभी रिकार्डस तोड़ेगी निर्माता निर्देशक रश्मि जेता और उनके पति डॉ रश्मि जेता साथ ही उनकी टीम द्वारा पहले भी कई फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें हाल ही में रिलीज हुई ओरछा- क्या हरदौल जिंदा है. फिल्म को फिल्म फेयर में नॉमिनेशन मिला था। इसके पहले उनकी 10 से भी अधिक शॉर्ट फिल्म आ चुकी है। जिन्हें करीब 25 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके है। अब उनकी नई फिल्म कुहू दर्शकों के बीच में है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता मनीष सोनी,जूही खुशी सोनी,सुदीप्ति खरे राहुल तिवारी ने निभाई है। सह निदेशक नरेंद्र अठ्या सिनेमैटोग्राफर राहुल तिवारी सनी परोचे है। फिल्म अब दर्शकों के बीच में है। पूजा आराधना करने के मोरल राइट पर आधारित यह फिल्म समाज को एक नई दशा और दिशा देने के लिए तैयार है। मीनिंगफुल सिनेमा बनाने का दावा करने वाली इस टीम की ये नई फिल्म कितनी सफल होती है। क्या हकीकत में ये समाज की सोच में परिवर्तन ला सकती है यह देखने लायक बात होगी।

 


By - sagar tv news
22-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.