स्कूल के कर्मचारियों को 30 की जगह 15 दिन मिलेंगी शीतकालीन छुट्टी कर्मचारी नाखुश || SAGAR TV NEWS ||

 

 

छतरपुर जिले के नौगांव में जवाहर नवोदय स्कूल में इस साल शीतकालीन अवकाश 30 दिनों की जगह केवल 15 दिनों का होगा। कर्मचारी को यह अवकाश 15 दिनों के रोटेशन बेस पर मिलेगा। नवोदय स्कूल समिति भोपाल के सहायक उपायुक्त एम् मरियप्पन ने हाल ही में एक पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया की नवोदय स्कूल में सत्र 2020-21 में शीतकालीन सत्र अवकाश केवल 15 दिनों का होगा। स्कूल के कर्मचारी 15-15 दिन के क्रम में यह अवकाश लेंगे जो कर्मचारी अवकाश नही लेना चाहते है उन्हें इस अवकाश के स्थान पर अर्जित अवकाश दिया जायेगा। लेकिन इस आदेश का कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों ने विरोध जताया है। उनका कहना है। की कोरोना के कारण उन्हें व्यवस्थित ग्रीष्मकालीन अवकाश नही दिए गए जो अवकाश मई जून में दिए जाते थे उसे अप्रैल मई में कर दिया गया। लॉक डाउन के दौरान कोई घर नहीं जा पाया।--------
बताया गया की जो कर्मचारी छुट्टी पर जायेंगे उन्हें 15 दिन के बाद स्कूल में उपस्थित होना जरुरी होगा। त्योहारों को छोड़कर बाकी सभी दिनों में ऑनलाइन क्लासेस लेनी होंगी।
वही भोपाल से जेएनवी की असिस्टेंस कमिश्नर मृदुला त्रिपाठी औचक निरिक्षण पर यहाँ आई। जिंहोने खुद कहा कोई नई बात नही है। शिक्षकों को उनसे बात कर रूस्टर के हिसाब से अवकाश दिए गए।


By - sagar tv news
05-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.