लॉरेंस बिश्नोई को जानता है…पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई ने कर दी बड़ी बात कहा 72 घंटे में तेरा खेल खत्म

 

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dheerendra Krishna Shastri) के भाई की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग (Shaligram Garg) ने कल जीतू तिवारी (JituTiwari) नाम के शख्स के घर घुसकर महिलाओं और लड़कियों की पिटाई की। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह डंडे से महिलाओं को पिटाई कर रहा है।

 

 

 

वहीं अब उसने अब जीतू तिवारी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने जीतू तिवारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी है। उसने एक मैसेज में धमकी देते हुए लिखा कि जीतू तिवारी, 72 घंटों के अंदर तेरा अस्तित्व खत्म होने वाला है। जिस थाली में खाया उसी में छेद किया। लॉरेंस बिश्नोई को तो जानता ही होगा। सर्च कर लेना।

 

 

 

 

दरअसल पीड़ित जीतू तिवारी ने शालिग्राम गर्ग के लिए सोशल मीडिया में लिखा था, बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई का मैं अब अस्तित्व ख़त्म कर दूंगा। मेरे पास ऐसे ऐसे वीडियो हैं इसके। इससे धाम पर संकट आ सकता है। अब सतर्क रहें बागेश्वर धाम सरकार। जिसके बाद शालिग्राम ने उसे मैसेज कर धमकी दी। जीतू तिवारी का परिवार न्याय की गुहार लेकर आज फिर बमीठा थाना पहुंचा है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी है

 

 

 

जिसके बाद परिवार दहशत में है। कल बमीठा थाना में धारा 294,323,506 और 34 के तहत शालिग्राम गर्ग,मंजीत सिंह,कुलदीप पर मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित बामीठा थाना में फरियादी परिवार ने सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचा था, इसके बाद पीड़ित परिवार एसपी छतरपुर के पास चला गया। घटना के बाद से जीतू तिवारी और उसका परिवार घर नही पहुंचे हैं और शासन-प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

शालिग्राम गर्ग ने कल एक घर में घुसकर लोगों से मारपीट की थी। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों के हाथ तोड़ दिए। साथ ही उसके कपड़े भी फाड़े। इतना ही नहीं उसने और उसके गुंडों ने महिलाओं को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस गुंडागर्दी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह कुछ लोगों की डंडों से पिटाई कर रहे हैं।


By - sagaetvnews
01-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.