शिवराज को मिले 6 लाख 83 हजार से ज्यादा वोट ,मतगणना स्थल पर तेज गर्मी से पसरा सन्नाटा
विदिशा लोकसभा सीट के लिए मतगणना रायसेन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो गई है। सीट के लिए तीन जिला मुख्यालयों पर काउंटिंग की जा रही है है। विदिशा संसदीय क्षेत्र में रायसेन, विदिशा और सीहोर जिले की आठ विधानसभा आती हैं। इस सीट पर भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा सहित 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होशंगाबाद के संसदीय क्षेत्र उदयपुरा विधानसभा, संसदीय क्षेत्र विदिशा के विधानसभा भोजपुर, सांची तथा सिलवानी की मतगणना की जा रही है। विदिशा सीट पर शिवराज सिंह चौहान को 6 लाख 83 हजार 866 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ एक लाख 79 हजार 208 वोट ही मिले हैं।विदिशा संसदीय सीट पर 8 राउंड की गिनती पूरी हो गई है।
जिसमें भाजपा से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ता जा रहा है।मतगणना स्थल के भर सन्नाटा पसरा हुआ है।भीषण गर्मी में पुलिस कर्मी टेंट के नीचे बैठे हैं तो कुछ पुलिसकर्मी फ्लेक्स का सहारा लेकर अपने आप को तेज गर्मी से बचा रहे हैं।