पीएम आवास में लेटलतीफी परेशान हितग्राही ने कहा जमा राशि वापस दो || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

गरीबों को आशियाना मिल सके इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान दिए जा रहे हैं। लेकिन काम धीमी गति से चल रहा है है जिस वजह से हितग्राही परेशान हैं। हम बात कर रहे हैं। दमोह जिले के पथरिया नगर परिषद् की जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 33 करोड़ रुपए की लागत से 800 एएचपी आवास बनाए जाने है। जिनका काम चालू है। लेकिन अभी तक आवास बन नहीं पाए हैं। तो कुछ ऐसे भी हैं जो अभी से जर्जर हालत में हैं। कई हितग्राही धरोहर राशि देने के साथ बैंक फाइनेंस भी करा चुके हैं। लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी आवास न मिलने से नाराज अब एक हितग्राही ने नगर परिषद पथरिया में आवेदन देकर अपनी जमा राशि वापस किए जाने की मांग की है। आवेदक कृष्ण कुमार राठौर ने आवेदन में कहा है। कि उसने योजना के तहत 20 हजार रूपये की राशि जमा की थी लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद भी उसे अभी तक आवास नहीं मिला। इसलिए जमा राशि वापस की जाए।इसको लेकर नगर परिषद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी का कहना है। कि इंजीनियर से पैसे वापस दिलाने की बात करेंगे। नहीं तो आवास मिलेगा और दीपावली तक सभी लोगों को अपने आवास की चाबियां सौंपी जाएंगी


By - Aftab Khan (Pathriya,Damoh,MP)
07-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.