सरकारी कार्यालय में अधिकारी तो समय पर पहुँचते हैं लेकिन कर्मचारी रहते हैं गोलमाल

 

 

सरकारी कार्यालयों में अक्सर बड़े अधिकारियों के किस्से सुनने को मिलते हैं। लेकिन दमोह जिले के पथरिया के बीईओ कार्यालय में साहब आलम जरा अलग है यहां साहब तो समय से आ जाते हैं लेकिन कर्मचारी नहीं जी हाँ सही सुना आपने। अधिकारी कर्मचारियों के अप डाउन और मनमानी के चलते कार्यालय सूना पड़ा रहता है। जब शनिवार को मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया तो सामने आया की बीईओ सीताराम अहिरवार तो मौजूद थे। लेकिन अन्य एक भी कर्मचारी वहां नहीं मिला। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं। कि एक वरिष्ठ अधिकारी तो कार्यालय में बैठा है। लेकिन वहां चपरासी भी मौजूद नहीं जबकि यहां तीन तीन चपरासी कागजों में पदस्थ हैं। इसके अलावा एक वरिष्ठ लिपिक इसके अलावा चार और लिपिक लेकिन कार्यालय में मिले सिर्फ बीईओ। अब ये बात तो समझ से परे है। की बीईओ साहब का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है। या फिर माजरा कुछ और ही है। यहाँ जितने भी कर्मचारी हैं।  वह सागर और दमोह से अप डाउन करते हैं। जिस कारण से समय पर नहीं पहुंच पाते। जिला शिक्षा अधिकारी से बात करने पर उन्होंने कार्यवाही करने की बात कही है। ये भी कहा गया की सम्बंधित कर्मचारियों का वेतन काटा जायेगा।


By - sagar tv news
08-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.