दो दो मुख्यमंत्री की पहल पर मिला टीकमगढ को पानी,मोहन यादव को कहना पड़ा-अब बस थैंक्यू

 

भीषण गर्मी और मानसून में देरी के चलते बुंदेलखंड के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है. ऐसी ही समस्या टीकमगढ़ शहर में भी देखने को मिल रही थी. लेकिन अब इस समस्या से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी,क्योंकि ललितपुर यूपी के जमरार बांध से पानी छोड़ दिया गया है. केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर पानी की समस्या के निदान की मांग की थी.

 

शनिवार को बांध से पानी छोड़े जाने के बाद टीकमगढ़ के लोगों ने राहत की सास ली और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया.
दरअसल टीकमगढ़ शहर की लाइफ लाइन कही जाने बाली बरीघाट नदी गर्मी के मौसम में पूरी तरह सूख गई थी. इस वजह से शहर में पानी को लेकर हाहाकार की स्थिति बन गई थी. हालात ये बन गए थे कि एक हफ्ते में एक दिन ही पानी सप्लाई हो रहा था.

 

ऐसे में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर यूपी के ललितपुर के जमरार डेम से पानी छोडने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करने की मांग की थी. इसके बाद मोहन यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पानी छोड़ने का अनुरोध किया था. जिसके बाद ललितपुर कलेक्टर ने केवलारी में बने जमरार बांध से 0.72 एमसीएम पानी छोड़ा. ललितपुर के जमरार बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बरीघाट नदी का भराव होने लगा है और जल्द ही ये नदी भर जाएगी.

 

अब टीकमगढ़ शहर की जरूरत के हिसाब से एक माह के पानी का स्टॉक किया जाएगा और फिर बारिश आने वाली है, ऐसी में अब शहर की करीब 2 लाख जनता को पानी के लिए परेशान नहीं रहना होगा.

 

 


By - sagar tv news
16-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.