दमोह का पुलिस वाला पानी के अंदर करता है योग

 

 

https://www.sagartvnews.com/gallery/1718885198r9950953372.png

दमोह का पुलिस वाला पानी के अंदर करता है योग
पानी के भीतर लगाते है योग की विभिन्न मुद्राओं की आसन
करिश्मा देखकर हैरत में पड जाते है लोग
मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें वीरता पुरूस्कार से भी सम्मानित किया है

 

 

 

आज योग दिवस पर पूरी दुनिया में योग को लेकर चर्चाएं है तो लोग योग के प्रति प्रेरित भी हो रहे है पर क्या आपने कभी पानी के भीतर योग देखा है , यदि नहीं तो आइये हम आपको दिखाते है कुछ ऐसी ही तश्वीरें जो देखकर आप दमोह के इस पुलिस वाले को सलाम जरूर करेंगे दमोह के वर्दी वाले की कुछ तश्वीरें आपको दिखाने जा रहे है लेकिन ये तश्वीरें आपको हैरत में डाल देंगी

 

 

 

क्योंकि आज के दिन जिस चीज की चर्चाये पूरी दुनिया में है उस योग ने इस वर्दीवाले को नाम और शोहरत दी है भगवानदास योग करते है और योग जमीन पर नहीं बल्कि पानी के भीतर .. आपको आश्चर्य हो रहा होगा पर गहरे कुएं,नदी,तलाब या फिर स्विमिंग पूल में भरे पानी के भीतर छलांग लगाने वाले भगवान् दास दाहिया पानी में ही योगक्रिया करते है जमीन के ऊपर लगाए जाने वाले आसनो को बेहद तरीके से भगवानदास पानी के भीतर लगाते है भगवान् दास की माने तो ये बेहद कठिन साधना है और वो इसे जलयोग करार देते है ।

 

 

 


दरअसल भगवानदास दमोह के हिंडोरिया थाना के बांदकपुर में प्रधान आरक्षक यानी हवलदार के पदपर तैनात है पुलिस की भागमभाग भरी जिंदगी के बीच भी इस हवलदार ने बीते दस सालों से जलयोग को वक़्त दिया और रोजाना वो ये योग करते है भगवानदास अब तक दो घंटे तक पानी के अंदर योग करने का रिकार्ड बना चुके है अजीबो गरीब तरीके से जलयोग करने वाले भगवानदास ने दमोह ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के कई हिस्सों में अपने इस जलयोग का प्रदर्शन किया है

 

 

 

और उज्जैन के महाकुम्भ जैसे आयोजन में अपनी ड्यूटी के दौरान भी भगवानदास दाहिया ने सुर्खियां बटोरी जितनी सिद्दत से भगवानदास योग करते है अपनी ड्यूटी को भी निभाते है और अब तक ड्यूटी के दौरान पांच लोगों की जान भी बचा चुके है जिसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें वीरता पुरूस्कार से भी सम्मानित किया है दमोह के इस वर्दीवाले को लोग पुलिस का हनुमान पुलिस वाले जिसे सम्बोधनों से सम्बोधित करते है तो भगवानदास के विभाग के अला अफसर भी उनके इस फन के कायल है


By - sagaetvnews
20-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.