बदला लेने 3 लोगों को किया था छलनी छलनी,पुलिस की पकड़ में आते ही सारी गर्मी उतर गई | sagar tv news |
एमपी के दमोह जिले के बांसा तारखेडा गांव में हुए हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता-पुत्र और भतीजे की 24 जून को दिनदहाड़े गोलियों से भूनने वाले मुख्य आराेपी राजा, चाचा गोलू के साथ ही सुलह करवाने वाले राजेंद्र विश्वकर्मा को भी पुलिस ने पकड़ा है। एक आरोपी सजल अभी फरार है। आरोपियों ने होमगार्ड सैनिक की तलवार से गर्दन काटकर गोली मारी थी, जबकि दोनों बच्चों पर 24 राउंड फायर किए थे।
दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थी। मंगलवार देर रात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की पहल करने वाले राजेंद्र विश्वकर्मा को भी आरोपी बनाया गया है।
एसपी ने बताया कि एक महीने पहले पीड़ित परिवार द्वारा राजा को पीटा गया था। तब राजा ने कार चढ़ाकर पीड़ित परिवार के बछड़े का पैर तोड़ दिया था। मारपीट का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया।
घटना के पहले तीनों शराब पीकर रातभर गांव में घूमे थे एसपी सोमवंशी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे राजा विश्वकर्मा ने अपने भाई सजल और चाचा गोलू के साथ मिलकर होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा और उनके बेटे उमेश और भतीजे विकास उर्फ विक्की का मर्डर कर दिया था