भांजी की लगुन लेकर गया पिकअप और फिर लौटे समय एक व्यक्ति नहीं पहुंचा घर,14 लोग पहुंचे अस्पताल

 

एमपी के दमोह जिले के पथरिया एक पिकअप वाहन पेड़ से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। भांजी की लगुन करके घर वापस लौट रहे रिश्तेदार और परिजन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। मामला दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र की जेरठ चौकी का है.

 

बताया जाता है। की पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे। जो की भांजी की लगुन लेकर गए हुए थे। वहां से लौटते समय सुबह जेरठ के सागौनी मार्ग पर पिकअप वाहन एक पेड़ से टकरा गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि करीब 14 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पथरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से करीब छह लोगों को संघातक चोट लगने के कारण 108 की सहायता से जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार पुन्ने उर्फ कन्नू बंसल पुत्र पुत्र दशरथ बंसल उम्र 60 साल की मौत हो गई है। जबकि सौरभ, रतई, संतोष, दिशा भरत, लखन, गोलू, दामोदर, हल्के, हुकुम, लब्बू और भागीरथ बंसल घायल हुए हैं। यह सभी एक ही समुदाय के लोग हैं। और दमोह जिले के अलग-अलग क्षेत्र के रहवासी हैं।

 

 


By - Aftab Khan Patharia
02-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.