Police had to be called when wedding guests got upset over bread, 5 admitted to hospital. sagar tv

 

 

 

शादी समारोह में रोटी को लेकर बिफरे बाराती तो पुलिस बुलानी पड़ी, 5 अस्पताल में भर्ती

 

 

 

शादी समारोह में दो पक्षों में हुए विवाद की हैरान कर देने वाली वजह सामने आई है, विवाद में करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए है जिनमे कुछ को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया तो वही दो लोग गंभीर है जो जिंदगी से संघर्ष कर रहे है मामला बुंदेलखंड के पन्ना जिले का है जहा शादी समारोह में रोटी को लेने देने को लेकर कहासुनी हुई थी बातों ही बातों में बात इतनी बड़ी की लाते घूसे चलने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े,
जमकर लात घूंसे चलने के बाद धारदार चाकू भी चलने लगे, जिसमें पांच व्यक्ति घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल पन्ना में प्राथमिक उपचार उपरांत रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे,

 

 

 


उन्होंने बताया कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है...बताया जा रहा गई कि जगात चौकी के यादव परिवार की शादी का कार्यक्रम नगर के संकल्प गार्डन में हो रहा था, जिसमे सतना के कुछ लोग आए हुए थे। वही पन्ना के 2 युवकों से उनका रोटी को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,


By - sagaetvnews
05-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.