Sagar: Shock to veteran leaders in second cabinet expansion, things did not work out. sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद सागर के दिग्गज नेताओं को एक बार फिर झटका लगा है और उनके मंत्री बनने की अधूरी रह गई क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा माना जा रहा था कि जिन नेताओं का विधानसभा में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा वोटिंग परसेंटेज बढ़ाएगा उनके लिए मंत्री बनने का मौका मिल सकता है और इस फेहरिस्त में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव से लेकर पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का भी नाम शामिल है वही चार चार बार विधायक चुने गए शैलेंद्र जैन और प्रदीप लारिया भी रेस में हैं


लेकिन मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ उसमें एकमात्र कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत ने शपथ ली है रामनिवास रावत छह बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए हाल ही में वह लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे इसके बाद उन्हें भाजपा सरकार ने तोहफा दिया है


बता दे की सागर जिले से गोविंद सिंह राजपूत मध्य प्रदेश की कैबिनेट में एकमात्र मंत्री है इसके पहले शिवराज सिंह के कार्यकाल में सागर जिले से तीन मंत्री हुआ करते थे नई सरकार में भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जबकि शैलेंद्र जैन और प्रदीप लारिया को मौका नहीं मिल पाया

डेढ़ साल के लिए बनी कमलनाथ सरकार में भी सागर से दो मंत्री हुआ करते थे


By - sagar tv news
08-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.