Film actor Kartik Aryan was seen playing volleyball in Orchha during the shooting of Bhool Bhulaiyaa 3.

 

 

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ,भूल भुलैया 3 की शूटिंग के दौरान ओरछा में वॉलीबॉल खेलते हुए दिखे

 

 

भूल भुलैया 3 की शूटिंग के लिए एमपी के निवाड़ी के पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी टीम के साथ हर पल का जमकर लुत्फ उठा रहे है। दो दिन पूर्व कार्तिक आर्यन एक चाट की दुकान पर आलू टिक्की खाते हुए दिखे थे। वहीं आज सुबह वह वॉलीबॉल खेलते हुए दिखाई दिए। बता दें कि फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग इन दिनों ओरछा में चल रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए विद्या बालन सोमवार को ओरछा पहुंची। जबकि फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन अभिनेत्री तृप्ति डिमरी पहले से ओरछा में मौजूद है।

 

 

 

 

शूटिंग से फ्री होकर बचे समय मे कार्तिक आर्यन ओरछा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए मिल जाते है। दो दिन पहले ही वह ओरछा के मुख्य बाजार में आलू टिक्की खाते हुए दिखाई दिए थे। अब कार्तिक कुछ बच्चों और युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए दिखाई दिए। दिनभर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहने के बाद कार्तिक आर्यन कुछ समय खुद के लिए भी निकलते है, जिसमें वह सैर सपाटा और घूमना फिरना करते है।

 

 

 

 

 

शूटिंग के लिए बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन,विद्या बालन और राजपाल यादव सहित कई फिल्मी कलाकार ओरछा में है। शूटिंग के बाद ये सितारे फ्री होकर सड़को पर कभी चाट खाते नज़र आये तो कभी ग्राउंड पर बॉलीबाल खेलते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।


By - sagaetvnews
10-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.