Lightning fell on two brothers and a sister sitting under a mango tree and then... sagar tv news |

 

 

आम के पेड़ के नीचे बैठे दो भाइयों और एक बहन पर गिरी आकाशीय बिजली और फिर...

 

 

 

एमपी के पन्ना जिले में आज तेज गरज के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। इसी द्वारा जिले के गुन्नौर थाना अंतर्गत ग्राम मुड़वारी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई वही मृतिका के दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती करवाया गया है जहां एक कि हालत नाजुक होने की वजह से उसे जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है।

 

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्राम मुड़वारी में आम के पेड़ के नीचे लक्ष्मी कुशवाहा उम्र 12 वर्ष अपने दो छोटे भाइयो आशीष कुशवाहा उम्र-3 वर्ष एवं शिब्बू कुशवाहा उम्र-4 वर्ष के साथ बारिश से बचने के लिए बैठी थी तभी अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसमे तीनो घायल हो गये किसी तरह गांव वालों की मदद से उन्हें उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में भर्ती करवाया गया जहां लक्ष्मी कुशवाहा को जांच उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

 

 

 

वहीं घटना में घायल दोनों भाइयों में एक की हालत नाजुक होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है जबकि एक भाई का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में जारी है घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।बतादे कि जिले में लगातार आकाशीय बिजली गिरने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।


By - sagaetvnews
11-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.