10 lakhs stolen from Divyanka Tripathis car in Italy, Pakistani friend sent e-card for the money
दिव्यांका त्रिपाठी की कार से इटली में 10 लाख की चोरी पैसो के लिए पाकिस्तानी दोस्त ने भेजा ई-कार्ड
टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली के फ्लोरेंस में लूटपाट का मामला सामने आया है। दंपती अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने इटली गए हैं। दिव्यांका की मां नीलम त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ने कार किराए पर ली थी। वे शॉपिंग के बाद रिजॉर्ट गए थे। इसी दौरान बदमाश उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर उनके पासपोर्ट, कुछ नकदी, कार्ड उठा ले गए। चोरी गए कुल सामान की कीमत 10 लाख रु. के आसपास बताई जा रही है। दिव्यांका ने परिजनों को बताया कि वह दोनों बुधवार को फ्लोरेंस पहुंचे थे। ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए। इस दौरान अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया, लेकिन जब हम अपना सामान लेने वापस लौटे तो कार में सेंध लग चुकी थी।
उन्होंने कहा कि दूतावास ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है। इधर भोपाल में दिव्यांका के माता-पिता चिंता में हैं। टीवी एक्ट्रेस के पिता नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दामाद विवेक के पाकिस्तानी दोस्त रजा ने मदद के लिए अपना डिजिटल कार्ड शेयर किया है। उन्होंने विवेक- दिव्यांका से कहा है कि किसी बात की चिंता न करें। जो भी खर्च और पैसे की जरुरत इस कार्ड से पूरी करें। नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना इटली में होटल संचालक ने बेटी और दामाद की मदद की है। उन्हें वहां कोई परेशानी नहीं है। दिव्यांका और विवेक वहां एंबेसी में गए हैं, ताकि वह वहां से वापस आने के लिए आगे की फॉर्मलिटी कर सकें। विवेक के पाकिस्तानी दोस्त रजा। रजा फारुक विवेक के पुराने दोस्त हैं। दुबई में रहते हैं। उनके पिता पाकिस्तान की तरफ से दुबई दूतावास में पोस्टेड हैं। रजा विवेक के साथ लंदन और दुबई में रहे हैं। वह शादी में भोपाल भी आए थे। विवेक के पाकिस्तानी दोस्त रजा। रजा फारुक विवेक के पुराने दोस्त हैं। दुबई में रहते हैं। उनके पिता पाकिस्तान की तरफ से दुबई दूतावास में पोस्टेड हैं। रजा विवेक के साथ लंदन और दुबई में रहे हैं। वह शादी में भोपाल भी आए थे। नरेंद्र कहते हैं इस घटना के बाद जब दिव्यांका और विवेक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने गए। वहां जाकर पता चला कि पुलिस स्टेशन शाम 6 बजे बंद हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए, विवेक दहिया ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। वीडियो में विवेक ने कहा, यह एक सुरक्षित स्थान माना जाता था। होटल के लोगों को पता था कि हमारी कार में सामान है। इसके बावजूद, हमारे सभी दस्तावेज, पैसे, पासपोर्ट, पिछले 15 दिनों में की गई सारी खरीदारी सहित सब कुछ चोरी हो गया है। हमारा सब कुछ चोरी हो गया है। उसी पोस्ट में एक्टर ने आगे लिखा, कृपया हमें यह सुझाव देकर परेशान न करें कि देखभाल कैसे की जानी चाहिए। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन मुझे आशा है कि ऐसा नहीं होगा। यदि आप मदद कर सकते हैं तो मदद करें, या सहानुभूति रखें, अगर ऐसा करना कठिन है तो कृपया अपना काम करें और आगे बढ़ें।
इस घटना के बाद, एक्टर्स स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने यह कहते हुए उनके मामले को खारिज कर दिया कि उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण वे उनकी मदद नहीं कर सकते है। इसके बाद उन्होंने दूतावास से भी सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से वो भी तब तक बंद हो चुका था। इस घटना के बाद, कपल फ्लोरेंस के पास एक छोटे से शहर पहुंचे जहां होटल के स्टाफ उनकी मदद कर रहे हैं। हालांकि, उनके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में वे बुरी तरह से फंस चुके हैं। उन्हें दूतावास से मदद की सख्त जरूरत है। दूतावास ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।