Sagar two sons went to visit Mumbai... something happened that changed their fate, now the discussion started. sagar tv news |
दो दोस्तों ने छोटे से गांव में सरकारी स्कूल से पढ़ाई की, फिर यूनिवर्सिटी में भी साथ रहे, अभिनय का शौक हुआ तो शार्ट वीडियो और फिल्मे बनाकर शोशल मीडिया पर डालने लगे, फिर घूमने के लिए मुंबई पहुंचे तो किस्मत चमकी और फिल्म में काम मिल गया, मायानगरी मुंबई में अब सागर के दो और कलाकारों का नाम जुड़ गया,
ये फ़िल्मी टाइप सी कहानी सागर के पीपरा गांव के दो दोस्तों की है, क्यों कि इन दोनों ही लड़कों पहले से फिल्मों में जमे हुए किसी अभिनेता, डायरेक्टर और उनके किसी सहायक से कोई संबंध नहीं था. फिर भी दोनों दोस्तों को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक्सीडेंट और कॉन्सपिरेसी- गोधरा में काम मिला है
बता दे कि डॉ. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में पढ़े सत्यम सिंह ठाकुर और चंद्रांशु चढ़ार 3 महीने पहले मुंबई घूमने गए थे. कुछ दिन बाद दोनों फिल्म सिटी के बाहर जाकर डायरेक्टर और उनके सहायकों से फिल्म में काम मांगने लगे. किस्मत चमकी और पहला ब्रेक मिल गया. दोनों पीपरा गांव के साधारण किसान परिवार से हैं.
सत्यम ने बताया कि फिल्म सिटी के बाहर हम दोनों काम की तलाश में जाने लगे. एक दिन चंद्रांशु को गोधरा मूवी के लेखक व डायरेक्टर एमके शिवाक्ष ने बुलाया और अपना सहायक बना लिया. तब गोधरा मूवी पर काम चल रहा था. चंद्रांशु ने डायरेक्टर से कहकर अपने दोस्त सत्यम को फिल्म में काम के लिए ऑडिशन दिलाया, जिसमें वह सफल हो गया.
सत्यम ने बताया कि गुजरात दंगों पर बनी इस फिल्म में विलेन का रोल निभाया है. वे तीन बार चैन पुलिंग करते हैं विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान दोस्त अक्षय राणा और अमित चढ़ार ने दोनों को मुंबई जाने के लिए प्रेरित किया था. सत्यम और चंद्रांशु यह सोचकर मुंबई गए थे कि काम मिला तो ठीक वरना घूम कर लौट आएंगे.