4 girls ran away from home because they did not want to get married, police brought them back from Mumbai. sagar tv news |

 

दमोह के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की 4 छात्राओं को पुलिस मुंबई से वापस ले आई है। छात्राओं का कहना है कि इनमें से तीन के परिजन उनकी शादी करना चाहते हैं लेकिन वे पढ़ना चाह रही हैं। शादी से बचने के लिए वे घर से भागी थीं। एक की छोटी बहन भी साथ में थीं। दमोह के अलग-अलग गांवों की रहने वाली चारों छात्राएं फर्स्ट ईयर में पढ़ती हैं। रोज एक ही बस से कॉलेज तक का सफर तय करती हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, किरण पिता धनीराम पटेल (18), किरण पिता भगवत पाल (18) के साथ पिंकी (19) और सुनीता (18) पिता लट्टू अहिरवार सोमवार को कॉलेज के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कॉलेज के सीसीटीवी चेक किए लेकिन छात्राएं नजर नहीं आईं। एक छात्रा ने मंगलवार को अपने पिता से फोन पर कहा- अभी शादी नहीं करना है। आगे की पढ़ाई के लिए जा रही हूं। हम चारों साथ में हैं।

 

जांच के दौरान पुलिस को लापता छात्राओं की लोकेशन मुंबई के दादर स्टेशन पर मिली। इसके बाद मुंबई जीआरपी को मामले की जानकारी दी गई। मुंबई जीआरपी ने छात्राओं को अपने साथ ले लिया। बुधवार को दमोह की कोतवाली पुलिस उन्हें लाने के लिए परिजन के साथ मुंबई रवाना हुई थी, जो गुरुवार शाम को लौटी। पूछताछ के बाद परिजन को सौंपा। दमोह लाकर छात्राओं से कोतवाली थाने में पूछताछ की गई।

 

इसके बाद परिजन को सौंप दिया गया। दरअसल, पुलिस जानना चाह रही थी कि वे मुंबई कैसे पहुंचीं? क्या उन्हें किसी ने मुंबई आने के लिए कहा था क्योंकि परिजन का कहना है कि छात्राओं को किसी महिला ने फोन पर नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके बाद ही वे घर से निकली थीं। पुलिस लड़कियों को लेकर दमोह के कोतवाली थाने पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की गई। पिंकी बोली- शादी की बात से डर गए थे।

 

 

थाने में पूछताछ के बाद पिंकी अहिरवार ने मीडिया से कहा, हम तीनों के घर पर आए दिन शादी की बात हो रही थी। हम इस बात से डर गए थे। हम आगे पढ़ना चाहते हैं। उस दिन घर से कॉलेज में बुक जमा करने की बात कहकर निकले। सोचा कि कहीं दूर चले जाएंगे तो शादी से बच जाएंगे। हम यहां से मुंबई गए। वहां का माहौल अच्छा नहीं लगा इसलिए पापा को कॉल किया। इसके बाद पापा पुलिस के साथ हमें लेने आ गए।

 

 


By - sagar tv news
02-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.