Bulldozer ran on the luxurious bungalow of the accused who sent TI to the hospital, heavy police deployment. sagar tv news |

 

 

 


टीआई को अस्पताल भेजने वाले आरोपी के आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस तैनात

 

 


छतरपुर में सिटी कोतवाली पर पथराव केस में सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस कड़ा एक्शन ले रही है। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में 46 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की। इसके साथ ही पथराव करने के आरोपी पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली के आलीशान बंगले पर बुलडोजर चलवा दिया।

 

 

 

इस दौरान पोर्च में खड़ी फॉर्च्यूनर समेत तीन कारों को जेसीबी
की मदद से दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। कारों पर
भी जेसीबी चढ़ा दी गई। काम में तेजी लाने के लिए पोकलेन
मशीन भी बुलाई गई है। मुख्य आरोपी शहजाद अली परिवार
समेत फरार हो गया है। उधर, पुलिस की बाइकर्स टीम ने
अलग-अलग इलाके से 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया
है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

कार्रवाई के लिए फोर्स के रवाना होने से पहले एसपी अगम जैन ने कहा- कोई पत्थर या किसी दूसरी चीज से हमला करने का प्रयास करता है, तो चोट हमें नहीं आनी चाहिए। जो उपद्रव करेगा, अब चोट उसे आनी चाहिए।

 

 

 

 

दरअसल, बुधवार (21 अगस्त) को समुदाय पर किसी शख्स के आपत्तिजनक कमेंट से नाराज लोग ज्ञापन सौंपने थाने पहुंचे थे। धीरे-धीरे बातचीत बहस और बहस उग्रता में तब्दील हो गई। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान TI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। टीआई की हालत गंभीर है, जिनका ICU में इलाज चल रहा है।


By - sagaetvnews
22-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.