Union Minister Dr. Virendra Kumars anger at the Mineral Officer was sky high. sagar tv news |

 

केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार का खनिज अधिकारी पर दिखा गुस्सा सातवें आसमान पर

 

 


रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी शामिल हैं तो उसे पकड़कर कार्रवाई करें। ये कहना है केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक का। वे मंगलवार को छतरपुर में जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में आयोजित जनसुनवाई में शामिल हुए थे। इस दौरान रेत खनन के एक मामले में फरियादी की बात सुनकर उन्होंने खनिज अधिकारी को फटकार लगाई। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने 178 आवेदनों पर सुनवाई की। शिकायत मिलने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी जताई। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने पूरा मामला सुनने के बाद खनिज अधिकारी अमित मिश्रा से कहा- रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी शामिल हैं तो उसे पकड़कर कार्रवाई करें, इससे बड़ी बात कोई कह नहीं सकता।

 

 

 

कोई व्यक्ति चोरी करके किसी दूसरे का नाम कैसे ले सकता है और आप क्या कर रहे हैं। कोई व्यक्ति एक तो रेत चोरी कर सप्लाई कर रहा है, थर्ड पर्सन का नाम लिखवा दिया जाए। आप लोग क्या देखते हैं? रेत की चोरी इस जिले के लिए शर्मनाक है। मध्यप्रदेश में नहीं, पूरे देश में शर्मनाक स्थिति है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा- आप आंखों पर पट्‌टी बांध कर बैठे हो। कोई अगर अपने आप को निरपराध घोषित करने के लिए, ये दरख़्वास्त लेकर आ रहा है कि यह अपराध हमने किया ही नहीं है तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं हमारी गलती है। इस तरह बेधड़क होकर रेत की चोरी भी कर रहे और बेच भी रहे। दूसरे व्यक्ति का नाम आ रहा है।

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के पूर्व जिला मंत्री लोकेंद्र सिंह की शिकायत पर खनिज अधिकारी को फटकार लगाई थी। लोकेंद्र सिंह ने आवेदन देते हुए बताया था कि 15 दिन पहले हरपालपुर क्षेत्र के बारबई में कुछ उत्खनन करने वाले लोगों ने मुरम खोदकर रेलवे विभाग को बेच दी। ग्राम लहारदा में बालू माफिया ने उत्खनन किया था। जिसकी मैंने खनिज विभाग को शिकायत की। जिस पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 10 किश्ती और 1 लिस्टर को मौके पर जाकर तोड़ा। लोकेन्द्र सिंह ने बताया- कुछ दिनों पहले बरवाई में उत्खनन कार्य हुआ था जिसकी खबर भी प्रकाशित हुई थी।

 

 

 

 

उसके बाद खनिज माफिया ने मेरा नाम उल्टा पंचनामा में लिखवा कर मुझे ही दोषी बना दिया। जबकि मैंने प्रशासन की मदद की थी। मुझे खनिज अधिकारी ने बुलाया और जानकारी भी ली। लोकेन्द्र सिंह ने कहा- इसके पहले मेरे ऊपर खनिज विभाग ने ढाई करोड़ का झूठा जुर्माना भी लगाया था। अब फिर से बालू माफिया मेरे खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। इसीलिए मैं मंत्री के पास शिकायत लेकर आया। जिस पर आश्वासन देते हुए मंत्री ने कलेक्टर के सामने खनिज अधिकारी अमित मिश्रा को फटकार भी लगाई है।


By - sagaetvnews
29-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.