Stree 2continues to shine at the box office, Tamannaah Bhatians acting gives sleepless nights to fans

 


हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ जादू सिनेमाघरों में फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ का जलवा बरकरार है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म तीसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है. हालांकि, फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, मगर बॉक्स ऑफिस अभी भी मजबूत पकड़ है. हाल ही में फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. इस फिल्म में तम्मना भाटिया की स्पेशल एंट्री को भी लोगो ने खूब पसंद किया है। तम्मना भाटिया का आइटम सांग आज की रात लोगो को काफी पसंद आया है। तमन्ना भाटिया ने अपने फैक्स के दिलों को चुरा लिया। उनकी अदाओं ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है। फिल्म के साथ यह गीत भी हिट रहा।

आइये तम्मना भाटिया से जुडी कुछ बाते बताते है

-तमन्ना 18 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगभग 67 फिल्मों से भी ज्यादा फिल्मो में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी हैं।
-तमन्ना का शुरुआती फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ही फ्लॉप रही। फिर काम की तलाश में उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया। कुछ समय के बाद संघर्ष के बाद वहां तमन्ना ने वो मुकाम हासिल किया, जिसकी वो हकदार थीं।
तमन्ना ने अपने करियर में अधिकतर फिल्में तमिल और तेलुगु में की हैं, इस वजह से अधिकतर लोगों उन्हें मूल रूप से साउथ का मानते है लेकिन ऐसा नहीं है। उनका जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई में सिंधी मूल के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता संतोष भाटिया पेशे से डायमंड मर्चेंट हैं। तमन्ना की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई मुंबई से ही हुई है।
प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। विराट कोहली और पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप की अफवाहें जोरों पर थीं लेकिन तमन्ना ने इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया था। वहीं वो इन दिनों विजय वर्मा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर लाइमलाइट में हैं।


By - sagar tv news
05-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.