एसपी का एक्शन जुआ खेलने वाले 6 पुलिसकर्मी को तत्काल किया सस्पेंड

 

एसपी का एक्शन जुआ खेलने वाले 6 पुलिसकर्मी को तत्काल किया सस्पेंड

 

 

 

 

एमपी के टीकमगढ़ में कोतवाली और देहात थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते हुए वीडियो सामने आया है। इसके बाद एसपी रोहित काशवानी ने तत्काल हेड कॉन्स्टेबल समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद कुछ और आरक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कोतवाली, देहात, दिगौड़ा और पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी एक साथ बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

जानकारी लगते ही तत्काल 1 प्रधान आरक्षक और 5 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। आरक्षकों के जुआ खेलने का ये वीडियो पिछली दिवाली के आसपास का बताया जा रहा है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जिससे पता चल जाए की ये कितने दिन पुराना है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान मौके पर और कौन-कौन मौजूद था।एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो में करीब 12 लोग दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद बाकी लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर बाकी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


By - sagaetvnews
16-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.