दमोह में बांदकपुर रोड पर ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो और फिर 7 की लोग नहीं पहुंच पाएंगे घर
दमोह में बांदकपुर रोड पर ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो और फिर 7 की लोग नहीं पहुंच पाएंगे घर
एमपी के दमोह के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर एक भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक चालक ने आगे जा रहे ऑटो कुचल दिया। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाकी लोग घायल है। अभी ऑटो ट्रक के नीचे फंसा हुआ है, जिसमें कई लोग फंसे हुए हैं। दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी और अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है,
ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर इलाज दिया जा सके। जेसीबी और क्रेन मशीन भी बुलाई गई है, जिससे ट्रक को खींचकर पीछे किया जा रहा है, ताकि घायलों को बाहर निकाला जा सके। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि जो ऑटो में सवार लोग कौन है, कहां से आए थे और कहां जा रहे थे।